।।समाहरणालय पूर्णिया।।
(जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति:-1039,
दिनांक:-03/08/2026,
==================
दिनांक 04 अगस्त 2026 मंगलवार के सहयोग शिविर का अब 05 अगस्त 2026 बुधवार को होगा आयोजन:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में सोमवार को महानंदा सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान आगामी पंचायत सहयोग शिविर को लेकर संबंधित अधिकारियों को कईआवश्यक दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया गया।
बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रखंड अंतर्गत पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाने का प्रावधान किया गया है।
निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार माह के प्रथम मंगलवार अथवा तृतीय मंगलवार को यदि सार्वजनिक अवकाश घोषित रहता है तो सहयोग शिविर का आयोजन अगले कार्य दिवस को पूर्व निर्धारित स्थल पर किया जाएगा।
इसी कड़ी में 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के दिन चेहल्लुम पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित रहने के कारण अब यह शिविर 05 अगस्त 2026 (बुधवार) को पूर्व निर्धारित पंचायतों एवं नगर निकायों के वार्डों में आयोजित किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पंचायत सहयोग शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराया जा सकें।
जिला पदाधिकारी द्वारा आम नागरिकों से अपील किया गया है कि वे 05 अगस्त 2026 (बुधवार) को आयोजित होने वाले सम्बंधित पंचायत सहयोग शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवेदन का निष्पादन कराएं तथा सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्राप्त करें।
दिनांक 05/08/2026 (बुधवार)को आयोजित होने वाले पंचायत सहयोग शिविर सम्बंधित प्रखंड अंतर्गत पंचायतवार क्रमशः
01:- पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत पंचायत वीरपुर के पंचायत भवन में।
02:- प्रखंड के0नगर अंतर्गत पंचायत वनभाग चूनापुर के पंचायत भवन में।
03:- प्रखंड श्रीनगर अंतर्गत पंचायत झुन्नीकला के पंचायत भवन में।
04:- प्रखंड कसबा अंतर्गत पंचायत गुरही के पंचायत भवन में।
05:- प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत पंचायत चक के पंचायत सरकार भवन में।
06:- प्रखंड बनमनखी अंतर्गत पंचायत रामनगर फरसाही मिलिक के पंचायत सरकार भवन में।
07:- प्रखंड बी०कोठी अंतर्गत पंचायत भतसारा के पंचायत भवन में।
08:- प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत पंचायत सोनदीपुर मिलिक के पंचायत भवन में।
09:- प्रखंड धमदाहा अंतर्गत पंचायत बरदेला के मध्य विद्यालय बरदेला में।
10:- प्रखंड रुपौली अंतर्गत पंचायत काॅप के मनरेगा भवन में।
11:- प्रखंड अमौर अंतर्गत पंचायत विष्णुपुर के जनता हाई स्कूल बिशुनपुर में।
12:- प्रखंड बैसा अंतर्गत पंचायत मंझौक के पुस्तकालय भवन, रुणकी माधोपुर में।
13:- प्रखंड बायसी अंतर्गत पंचायत श्रीपुर मल्लाह टोली के पंचायत भवन में।
14:- प्रखंड डगरूआ अंतर्गत पंचायत दुबैली के सामुदायिक भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व,आपदा,विधि व्यवस्था,जांच,जिला लोकशिकायत निवारण पदाधिकारी,जिला आपूर्ति पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया,निदेशक डीआरडीए,जिला परिवहन पदाधिकारी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,कोषागार पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी,सम्बंधित कार्यपालक अभियंता एवं विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े हुए थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
2 views | Purnia, Bihar | Aug 3, 2026