उचकागांव: उचकागांव में शराब के नशे में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए
उचकागांव थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर पुलिस में सूचना के आधार पर छापेमारी कर शराब के नशे में हल्ला-हंगामा करते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सांखे खास गांव के अजय कुमार, बीरवट बाजार के कादीर हुसैन और वीरेश ठाकुर के रूप में की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपितों को सोमवार के दिन न्यायालय में प्रस्तुत किया।