नौगावां सादात: नौगांवा सादात थाने में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिसकर्मियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास, तनाव मुक्त रहने पर जोर दिया
अमरोहा के जमना खास में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। यह कार्यक्रम रविवार सुबह आयोजित किया गया, जिसमें थाने के सभी स्टाफ ने हिस्सा लिया। थाना प्रभारी सुनील कुमार के नेतृत्व में दरोगा, सिपाही और महिला पुलिसकर्मियों ने विभिन्न योगासन किए। इनमें सूर्य नमस्कार, कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायाम।