कामां: कामां पुलिस ने पॉक्सो मामले में दो साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पॉक्सो एक्ट के मामले में दो साल से फरार चल रहे आरोपी सतीश कुमार निवासी बरौली धाऊ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में अनुसंधान जारी है। रविवार शाम 7 बजे मिली मामले में जानकारी।