उनियारा: अलीगढ़ में पुलिस ने अलग -अलग मामलों में 40 लोगों को किया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | Aug 1, 2024 अलीगढ़ में थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जुआं, सट्टे में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं विभिन्न मामलों में वांछित 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकार कुल 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया।