बड़हिया: नगर परिषद कार्यालय बड़हिया में शोक सभा का आयोजन, सुल्तानगंज में कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या पर शोक व्यक्त
नगर परिषद सुल्तानगंज में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार के मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को गोली मारकर हत्या कर दिया गया. बुधवार अपराह्न 12:30 बजे बड़हिया नगर परिषद कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत कार्यपालक पदाधिकारी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी, प्रधान सहायक मृत्युंजय कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.