महोबा: महोबा के डुरैयां गांव की एक विवाहिता ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Jun 16, 2026 महोबा जनपद के श्रीनगर थाना क्षेत्र के डुरैयां गांव निवासी 23 वर्षीय सुनीता पत्नी नीरज ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके चलते विवाहिता कि हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में विवाहिता का इलाज किया जा रहा है।