रामपुर: ग्राम पसियापुरा बाईपास पर मोटरसाइकिल फिसलने से दो युवक घायल, ज़िला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Sep 26, 2024 जनपद मुरादाबाद के थाना मुंडापाण्डे क्षेत्र के ग्राम पेपटपुरा निवासी बंटी सैनी अपने दोस्त मुकेश के साथ मोटरसाइकिल पर ग्राम अजीतपुर से काम करके घर लौट रहे थे। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम पसियापुरा बाईपास पर मोटरसाइकिल फिसल गई। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।