रामपुर: अम्बेडकर पार्क में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर अटेबा पेंशन बचाओ मंच ने प्रदर्शन कर आक्रोश रैली निकाली
Rampur, Rampur | Sep 26, 2024 गुरुवार को अटेबा/एन एम ओ पी एस के आह्वान पर अटेवा पेंशन बचाओ मंच रामपुर के जिला अध्यक्ष दिगपाल गंगवार के नेतृत्व में NPS/UPS के विरोध में बड़ी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक, व अधिकारी अम्बेडकर पार्क में एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। अम्बेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।