उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रिश्तों को हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पांच बच्चों की मां और उसका कथित दामाद अपने रिश्ते को लेकर बात करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक के मुताबिक, दोनों की उम्र में करीब 20 साल का अंतर है। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर रातभर पंचायत चली, लेकिन पंचायत भी दोनों को अलग करने में नाकाम रही। दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल, वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।