कुंडम: भोकोदेवरी में सेंधमारी: दीवार तोड़कर घुसे चोर, लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े
ग्राम भोकोदेवरी में चोरों ने दुस्साहस की सारी हदें पार करते हुए एक मजदूर के घर को अपना निशाना बनाया और दीवार में बड़ा छेद (सेंध) कर भीतर दाखिल हो गए। पीड़ित गृहस्वामी अशोक झारिया जब रात को अपने परिवार के साथ घर के बाहर आंगन और परछी में सो रहा था, तभी अज्ञात बदमाशों ने मकान की पक्की दीवार को तोड़कर भीतर प्रवेश किया और घर में रखी दो अलमारियां, बिस्तर पेटी व ड्रेस