कांके: रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, कबाड़ी दुकानदार सहित दो गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 25, 2026 रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार। राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना पुलिस ने एसी कॉपर वायर चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर और कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कर्बला चौक अलीनगर निवासी मो. आसिफ उर्फ नेपाली और कोकर चुना भट्ठा निवासी महेश लोहरा शामिल हैं।