आंवला: आंवला कस्बे में मारपीट के मामले में पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज, शुरू की जांच
Aonla, Bareilly | Aug 22, 2024 आंवला कस्बे के पुरैना ढाल निवासी हीराकली ने पुलिस को बताया विपक्षी तीनों बहनें मेरे घर आई और बातचीत करने के दौरान हाथापाई शुरू कर दी और मेरी बेटी बचाने आई तो उसके साथ भी बुरी तरह मारपीट की। आरोप लगाया कि हीरा कली को घर के अंदर से बाहर तक खदेड़ कर लायी और गला दबाकर मारने का प्रयास किया।