आंवला: आंवला पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में पति सहित तीन लोगों को भेजा जेल
Aonla, Bareilly | Aug 21, 2024 आंवला के अनुपुरा निवासी याकूब खां ने दहेज हत्या के मामले में बहन के पति बिलाल सहित6लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें पति सहित ससुरालियों पर दहेज की मांग करते हुए मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया था जिसमें आज बुधवार को पुलिस ने पति बिलाल,ससुर नफीस खां उर्फ फूल मियां और सास नाज बेगम को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।