आंवला: आंवला के गोठा खंडुआ में सरकारी राशन की दुकान को लेकर हुआ हंगामा, ग्रामीणों ने वीडीओ एडीओ पंचायत का किया घेराव
Aonla, Bareilly | Aug 21, 2024 आंवला तहसील क्षेत्र के गोठा खंडुवा में सरकारी सस्ता राशन की दुकान को लेकर हंगामा हो गया। आरोप है कि ओम श्री नाम का समूह है जिसका प्रधान की दबंगई के चलते ग्रामीणों की गैर मौजूदगी में प्रस्ताव पास हो गया। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया परंतु उनकी नहीं चली, तभी करीब दो ट्राली भरकर ग्रामीण ब्लॉक रामनगर पहुंच गए और खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत का घेराव कर दिया।