नीमडीह: पितकी फुटबॉल मैदान में जूनियर स्पोर्टिंग कांग्लाटांड़ ने जीता खिताब
नीमडीह प्रखंड के पितकी फुटबॉल मैदान में मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लिया और पूरे दिन रोमांचक मुकाबले खेले गए. फाइनल मैच शाम करीब साढ़े छह बजे जूनियर स्पोर्टिंग कांग्लाटांड़ और किस्कू ब्रदर लाकड़ी के बीच खेला गया. निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में जूनियर