कर्वी: कर्वी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से टकराकर घायल अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने शव को जिला मोर्चरी हाउस भेजा
कर्वी रेलवे स्टेशन के बांदा इंड के पास बीते शुक्रवार की रात्रि 10 बजे ट्रेन की टक्कर 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया था।जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं कर्वी जीआरपी ने शव को कब्जे में ले शव का पंचायत नामा भरकर आज शनिवार की दोपहर 12 बजे जिला मोर्चरी हाउस भेजा है। जिसको 72 घंटे तक मोर्चरी हाउस में रखा जाएगा मृतक के हांथ में शिव लिखा हुआ है।