भरतपुर: गहनौली थाना इलाके में दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत
भरतपुर के गहनौली थाना इलाके में मंगलवार को दो कारों की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों कारों में सवार तीन लोग और दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने गाड़ियों को साइड में करवाकर जाम खुलवाया।