बहराइच: बहादुर चक के पास बाइक सवार को डीसीएम ने मारी ठोकर,इलाज के दौरान युवक की हुई मौत
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुर चक के पास बहराइच से गिलौला जा रहे हैं बाइक सवार को डीसीएम ने ठोकर मार दी। जिसे बाइक सवार गिरधारी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।