धौलपुर: विद्युत निगम के दो कर्मचारियों की आपस में टकराई स्कूटी, महिला कर्मचारी के पति ने दूसरे विद्युत कर्मचारी से की मारपीट
कोतवाली थाना क्षेत्र में विद्युत निगम कार्यालय के बाहर निगम के दो कर्मचारियों की स्कूटी आपस में टकरा गई। जिसको लेकर एक स्कूटी पर सवार विद्युत महिला कर्मचारी के पति ने दूसरे विद्युत कर्मचारी की मारपीट कर दी। दोनों विद्युत कर्मचारियों के बीच मारपीट की खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। विद्युत कर्मचारी ने बताया कि निगम कार्यालय की छुट्टी के बाद वह क