शाजापुर: शाजापुर में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की टीम ने स्कूल वाहनों की चेकिंग कर बनाएं चालान, 28 हजार रुपए वसूले
बच्चों को स्कूल लाने व ले जाने वाले वाहनों में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए यातायात पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया। इसी के तहत जिला परिवहन अधिकारी राकेश भूरिया और यातायात थाना प्रभारी साैरभ शुक्ला द्वारा गुरुवार को शाजापुर में स्कूल वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया।जिसमें स्कूल बस, ऑटो रिक्शा, मैजिक आदि की जाँच की।