आंवला: आंवला में शीशम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मृतक 8 दिन से लापता था, पुलिस जांच में जुटी
Aonla, Bareilly | Apr 11, 2026 आंवला में शनिवार सुबह साढे दस बजे बदायूं रोड स्थित एलपीएस कॉलेज के पीछे एक बगिया में शीशम के पेड़ से लटका हुआ 22 वर्षीय युवक का शव मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। शव से तेज बदबू आ रही थी।मृतक की पहचान सिकरोडी निवासी 22 वर्षीय सत्यवीर के रूप में हुई है।