गोवर्धन: गोवर्धन के राधाकुंड में स्नान के दौरान बेटे के सामने गहरे पानी में समाए पिता का शव 3 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला
मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक साहब सिंह अपने बेटे के साथ राधाकुंड में स्नान कर रहे थे। बेटा स्नान कर घाट पर बाहर आ चुका था, तभी अचानक साहब सिंह का पैर फिसल गया और वह देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए। घटना के बाद घाट पर हड़कंप मच गया और तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दी