चैनपुर: चैनपुर के नए थाना प्रभारी लाल जी ने दिया योगदान, जनसुरक्षा व अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता
चैनपुर थाना में लाल जी ने शनिवार शाम 5 बजे नए थाना प्रभारी के रूप में अपना योगदान दिया। मौके पर एसआई बीरेंद्र राम, रूद्रानंद सरस, रंजीत बिलुंग, विक्रम तोंसय, कुंदन चौरसिया, विनोद कुजूर, आरसी चौधरी, शशि पांडे सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों ने बुके देकर उनका स्वागत किया।