बटियागढ़: कांग्रेसियों ने किसानों के हक में मुख्यमंत्री के नाम दिया बटियागढ़ में नायब तहसीलदार को ज्ञापन
बटियागढ़ में कांग्रेस पदाधिकारियों ने आज तहसील कार्यालय पंहुचकर बटियागढ़ के नायब तहसीलदार योगेंद्र चौधरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम किसानों के हक में विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौपा,ज्ञापन में सोयाबीन का मूल्य 6 हजार प्रति क्विंटल करने,सोयाबीन को समर्थन मूल्य से करने के अलावा वर्ष 2018-19 में किसानों से खरीदी गई खरीफ की फसलों के बकाया भुगतान की मांग की गई