मोतिहारी: मोतिहारी जिलाधिकारी ने बाढ़ की पूर्व तैयारी का लिया जायजा
मुख्यमंत्री बिहार सरकार द्वारा बाढ़ और सुखाड़ से बचाव हेतु पूर्व तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए गए निदेश के आलोक में जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण द्वारा आपदा प्रबंधन शाखा के समाहरणालय स्थित गोदाम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने गोदाम में रखे प्लास्टिक सीट्स, इंफ्टेबलेट्स मोटर,लाइफ जैकेट,राहत बचाव में उपयोग आने वाले स्ट्रेचर, ओबियम मशीन आदि के स्थिति को जांचा