उदवंत नगर: बेलाउर के कुख्यात अपराधी और ₹2 लाख का इनामी बदमाश बूटन चौधरी को एसटीएफ की टीम ने मुंबई से किया गिरफ्तार, बड़ी सफलता
बेलाउर के कुख्यात अपराधी और 2 लाख रुपये का इनामी बदमाश बूटन चौधरी को एसटीएफ की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। बूटन चौधरी बिहार पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना हुआ था।वह काफी दिनों से फरार चल रहा था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी थी।आखिरकार विशेष जानकारी मिलने के बाद एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए मुंबई से उसे दबोच लिया।यह बड़ी सफलता हाथ लगी है।