उदवंत नगर: रघुनीपुर डबल हत्याकांड: 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, रोष व्यापक
उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनीपुर गांव में 2 अप्रैल 2024 को हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है जिसको लेकर पीड़ित परिजनों में रोष व्यापक है। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपितों के घर में कुर्की की भी कार्रवाई की गई है। उसके बाद भी आरोपी फरार चल रहे है।