उदवंत नगर: चौकीपुर में दही-हांडी महोत्सव: गोविंदाओं की टोली ने जीता सबका दिल
जन्माष्टमी के अवसर पर भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चौकीपुर गांव में दही-हांडी महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। गांव के मुख्य मैदान में करीब 20 फीट ऊँचाई पर दही-हांडी बांधी गई थी, जिसे फोड़ने के लिए युवाओं की टोली पूरे जोश और उत्साह के साथ मैदान में उतरी।“गोविंदा आला रे” के नारों और ढोल-नगाड़ों की गूंज ने पूरे माहौल को भक्तिमय और रोमांचक बना दी