सरधना: दौराला में शराब से हुई तीन मौतों के मामले में पुलिस की सफल जांच, मृतक की बहन और उसका आशिक गिरफ्तार
दौराला में हुई तीन लोगों मौत के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ हैं। पुलिस के अनुसार तफ्तीश में सामने आया है कि स्पेलर संचालक बाबूराम प्रजापति, जितेंद्र कश्यप व अंकित उर्फ दौलत की मौत शराब पीने से नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या की कामयाब साजिश थी जो इश्क में बेजार हुई बहन ने अपने भाई को अपने आशिक के साथ मिलकर मारने के लिए बनाई थी