बखरी: बगरस में पावर ग्रिड के रहते भी राटन पंचायत को नहीं मिल रही है सुविधा,लोगों ने आंदोलन की दी चेतावनी
बखरी प्रखंड के राटन पंचायत के बगरस राम जानकी ठाकुरबाड़ी में बिजली उपभोक्ताओं की बैठक रविवार को आयोजित की गई इसकी अध्यक्षता धर्म नारायण महतो ने किया।इस अवसर पर जितेंद्र जीतू ने बताया की बगरस में पावर ग्रिड के बावजूद पंचायत को बिजली की भरपूर सुविधा नहीं मिलती है। लोगों ने विभाग के पदाधिकारी से पंचायत को डायरेक्ट ग्रेड से बिजली देने की मांग की है।