मंडला: थाना महाराजपुर-चौकी हिरदेनगर क्षेत्र में छात्र-छात्राओं को कराया गया थाना-चौकी का भ्रमण, आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
Mandla, Mandla | Apr 2, 2026 मंडला जिले में पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में गुरुवार को दोपहर 3:30 बजे थाना महाराजपुर एवं चौकी हिरदेनगर क्षेत्र में थाना-चौकी भ्रमण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना महाराजपुर में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में आयोजित हुआ।