ब्रह्मपुर: गिरी डेरा में आग लगने से किसान की झोपड़ी जलकर खाक, बर्तन व अन्य सामान भी जले, मुआवजे की मांग
गिरी डेरा गांव में रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि करीब दो बजे अचानक लगी आग में किसान गोविंद राम की झोपड़ी पूरी तरह जलकर राख हो गई। देर रात हुई इस घटना ने परिवार को दहशत में डाल दिया। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते झोपड़ी में रखे चौकी, कपड़े, बिछावन, बर्तन और अन्य रोज़मर्रा की जरूरी वस्तुएं चंद मिनटों में जलकर नष्ट हो गईं।