Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
No video available

रातों रात वायरल हुआ सोनू राजा का कॉमेडी वीडियो | Sonu Raja | #singersonu_raja #viral #news #bhojouri #comedy

Patna Rural, Patna | Feb 2, 2023

MORE NEWS

जिलाधिकारी, पटना द्वारा जिलान्तर्गत सभी अंचलाधिकारियों को नावों का निबंधन कराने के लिए अपने-अपने अंचलों में शिविर लगाने का निदेश दिया गया है। इसके लिए अंचलवार रोस्टर का गठन किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी को नावों के निबंधन हेतु मोटर यान निरीक्षकों की प्रतिनियुक्ति सहित बिहार सरकार द्वारा बंगाल फेरी एक्ट, 1885 के अधीन बिहार आदर्श नौका नियमावली-2011 एवं अन्य विभागीय दिशा-निदेशों के आलोक में अंचलवार कैम्प लगाने के लिए अन्य आवश्यक कार्रवाई करने तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने पर्यवेक्षण एवं देख-रेख में कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ओवरलोडिंग, बिना निबंधन के नावों का परिचालन, नावों पर बचाव उपकरणों की अनुपलब्धता, प्रतिकूल मौसम की स्थिति में नाव का परिचालन सहित नाव परिचालन में निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले नाव संचालकों, नाव स्वामियों एवं नाविकों के विरूद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियमों के अनुपालन में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध भी जिम्मेदारी निर्धारित कर विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

नावों के सुरक्षित परिचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निदेश निर्गत किया गया हैः-

(1) निबंधित निजी/सरकारी नाव का परिचालन सूर्यास्त के बाद एवं सूर्याेदय के पूर्व किसी भी परिस्थिति में नहीं होने दिया जाय। इसका उल्लंघन करने वाले नाव मालिकों/नाविकों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाय।

(2) यह सुनिश्चित करेगें कि क्षेत्र में बिना निबंधन के किसी भी नाव का परिचालन नहीं होने पाये।

(3) नाविक के द्वारा नाव पर क्षमता से अधिक सवारी को किसी भी परिस्थिति में नहीं बैठने दिया जाय।

(4) अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित घाटों से ही नाव का परिचालन कराया जाय। खतरनाक घाटों को चिन्हित कर उन घाटों से नाव परिचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाया जाय।

(5) यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक नाव में क्षमता के अनुरूप लाईफ जैकेट, लाईफ ब्यॉय, फर्स्ट एड किट, रस्सी सहित अन्य बचाव उपकरण उपलब्ध हो तथा नाव पर निम्नलिखित विवरणी अवश्य अंकित करेंगेः-

(i) नाविक का नाम, पता, मोबाईल नम्बर 

(ii) नाव का निबंधन संख्या

(iii) नाव की क्षमता (लोड कैपेसिटी)

(iv) नाव के साथ प्रतिनियुक्त प्रशिक्षित गोताखोर का नाम एवं पता

(6) आँधी, तूफान, तेज हवा इत्यादि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में नाव परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि उपर्युक्त मापदंडों से संबंधित प्रचार-प्रसार/चेतावनी पटना स्मार्ट सिटी/अन्य विभागों द्वारा विभिन्न घाटों पर स्थापित पीए सिस्टम एवं अन्य घाटों पर अंचलाधिकारी के माध्यम से कराया जाय। आम जनता से भी अपील है कि वे नावों से सवारी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही करें।
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
PIB in Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Bsdma 
Disaster Management Department Govt. of Bihar

जिलाधिकारी, पटना द्वारा जिलान्तर्गत सभी अंचलाधिकारियों को नावों का निबंधन कराने के लिए अपने-अपने अंचलों में शिविर लगाने का निदेश दिया गया है। इसके लिए अंचलवार रोस्टर का गठन किया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी को नावों के निबंधन हेतु मोटर यान निरीक्षकों की प्रतिनियुक्ति सहित बिहार सरकार द्वारा बंगाल फेरी एक्ट, 1885 के अधीन बिहार आदर्श नौका नियमावली-2011 एवं अन्य विभागीय दिशा-निदेशों के आलोक में अंचलवार कैम्प लगाने के लिए अन्य आवश्यक कार्रवाई करने तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने पर्यवेक्षण एवं देख-रेख में कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जन-सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ओवरलोडिंग, बिना निबंधन के नावों का परिचालन, नावों पर बचाव उपकरणों की अनुपलब्धता, प्रतिकूल मौसम की स्थिति में नाव का परिचालन सहित नाव परिचालन में निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वाले नाव संचालकों, नाव स्वामियों एवं नाविकों के विरूद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नियमों के अनुपालन में शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्ध भी जिम्मेदारी निर्धारित कर विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। नावों के सुरक्षित परिचालन हेतु जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निदेश निर्गत किया गया हैः- (1) निबंधित निजी/सरकारी नाव का परिचालन सूर्यास्त के बाद एवं सूर्याेदय के पूर्व किसी भी परिस्थिति में नहीं होने दिया जाय। इसका उल्लंघन करने वाले नाव मालिकों/नाविकों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाय। (2) यह सुनिश्चित करेगें कि क्षेत्र में बिना निबंधन के किसी भी नाव का परिचालन नहीं होने पाये। (3) नाविक के द्वारा नाव पर क्षमता से अधिक सवारी को किसी भी परिस्थिति में नहीं बैठने दिया जाय। (4) अपने-अपने क्षेत्र में चिन्हित घाटों से ही नाव का परिचालन कराया जाय। खतरनाक घाटों को चिन्हित कर उन घाटों से नाव परिचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगाया जाय। (5) यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक नाव में क्षमता के अनुरूप लाईफ जैकेट, लाईफ ब्यॉय, फर्स्ट एड किट, रस्सी सहित अन्य बचाव उपकरण उपलब्ध हो तथा नाव पर निम्नलिखित विवरणी अवश्य अंकित करेंगेः- (i) नाविक का नाम, पता, मोबाईल नम्बर (ii) नाव का निबंधन संख्या (iii) नाव की क्षमता (लोड कैपेसिटी) (iv) नाव के साथ प्रतिनियुक्त प्रशिक्षित गोताखोर का नाम एवं पता (6) आँधी, तूफान, तेज हवा इत्यादि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में नाव परिचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निदेशित करते हुए कहा कि उपर्युक्त मापदंडों से संबंधित प्रचार-प्रसार/चेतावनी पटना स्मार्ट सिटी/अन्य विभागों द्वारा विभिन्न घाटों पर स्थापित पीए सिस्टम एवं अन्य घाटों पर अंचलाधिकारी के माध्यम से कराया जाय। आम जनता से भी अपील है कि वे नावों से सवारी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही करें। Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Bsdma Disaster Management Department Govt. of Bihar

Patna, Bihar | Jun 2, 2026

सरकार के आदेश के अनुसार पटना जिला में आज दिनांक 2 जून, 2026 को 23 प्रखंडों के 41 ग्राम पंचायतों एवं 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित 26 स्थलों (कुल 67 स्थलों) पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हजारों की संख्या में आम लोग भाग ले रहे हैं तथा सरकार की सैकड़ों लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से लोगों के जीवन-स्तर में आए सकारात्मक परिवर्तन एवं सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। राज्य सरकार के आदेश के आलोक में माननीय प्रभारी मंत्री, पटना जिला-सह-उप मुख्यमंत्री, बिहार श्री विजय कुमार चौधरी ने नौबतपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत खजुरी में आयोजित शिविर में भाग लिया। उन्होंने शिविर स्थल पर 19 विभागों द्वारा लगाए गए जनोपयोगी काउन्टर का निरीक्षण किया तथा लोगों से फीडबैक भी लिया। माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, बासगीत पर्चा, यूनिक डिसएबिलिटि कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड, बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना के अंतर्गत श्रम कार्ड सहित सरकार की जनहित की विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को राशि के समतुल्य सांकेतिक चेक, स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किया गया। 

माननीय प्रभारी मंत्री ने सरकार की सोच को ठोस एवं मुकम्मल तरीके से सहयोग शिविरों के माध्यम से धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने के लिए जिलाधिकारी, पटना; वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना एवं उनकी सम्पूर्ण टीम को बधाई दिया। साथ ही उन्होंने सरकार के इस प्रयास में आम लोगों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा सफलतापूर्वक लागू किया गया ‘जीविका’ मॉडल, बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम सहित अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम राज्य ही नहीं देशभर में प्रसिद्ध है। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में निरंतरता है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा विकास के बताए रास्तों पर ही चल रही है। 

माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजनाओं की सफलता के लिए अधिकतम जन-भागीदारी आवश्यक है और आज उन्हें यह देखकर काफी खुशी हो रही है कि लोग जनहित की योजनाओं में स्व-प्रेरणा से एवं सहर्ष अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूरी सरकार आपके द्वार है। सरकार के सभी विभागों के अधिकारी आपके पास आए हैं। आप इसका भरपूर लाभ उठाएँ तथा सहयोग शिविरों के माध्यम से अपनी समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान पाएँ। 

सरकार के आदेश के आलोक में प्रभारी सचिव, पटना जिला-सह-प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार श्री विनय कुमार ने नगर परिषद, सम्पतचक के श्याम वाटिका सामुदायिक केन्द्र, सोहगी मोड़; नगर परिषद, फुलवारी शरीफ के उच्च विद्यालय (वार्ड नं0-10) एवं नगर पंचायत, पुनपुन स्थित सामुदायिक भवन (नगर पंचायत कार्यालय के समीप) स्थलों पर आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया तथा लोगों से सुझाव एवं फीडबैक लिया। प्रभारी सचिव ने कहा कि शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। लोग काफी खुश हैं। बेहतरीन प्रबंध के लिए जिलाधिकारी, पटना एवं उनकी सम्पूर्ण टीम बधाई के पात्र हैं। 

आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े ने पटना नगर निगम के बाँकीपुर अंचल के वार्ड नं. 36 वैशाली गोलम्बर के समीप आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित किया तथा सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में सुझाव लिया। आमजन द्वारा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं सहयोग शिविरों के उत्कृष्ट आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। आयुक्त ने शिविरों के बेहतर संचालन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों के अनुसार सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा 30 दिनों के अंदर निष्पादन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। 

जिलाधिकारी, पटना ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश का अनुपालन करते हुए 19 मई से पटना जिला में सहयोग शिविरों का शुभारंभ हुआ है। उस दिन यह 41 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया था। राज्य सरकार के आदेश के आलोक में अब सहयोग शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायतों के साथ-साथ नगर निकायों में भी हो रहा है। आज यह 41 ग्राम पंचायतों के साथ-साथ पटना जिला के 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित 26 स्थानों पर लगाया जा रहा है। उन्होंने माननीय प्रभारी मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय प्रभारी मंत्री के मार्ग-दर्शन से हमसब में असीम ऊर्जा का संचार होता है तथा जनहित के कार्यों को सुगमतापूर्वक करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रभारी सचिव महोदय एवं प्रमंडलीय आयुक्त महोदय द्वारा भी सहयोग शिविरों का अनुश्रवण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि वे भी नौबतपुर, संपतचक, फुलवारी, पुनपुन सहित अनेक स्थानों पर शिविर स्थलों का निरीक्षण किए हैं। शिविर स्थलों पर मे आई हेल्प यू काउंटर सहित 19 विभागों का काउन्टर लगाया गया है जहाँ आम जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने में जिला प्रशासन द्वारा सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। हर शिविर स्थल पर जिला स्तर से एक वरीय पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर हर महीने के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को रोस्टर के अनुसार पटना जिला के सभी 309 पंचायतों एवं शहरी वार्डों में आयोजित किया जाएगा। सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान, जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत लोगों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करने तथा उन्हें गरिमामय जीवन यापन करने हेतु बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सहयोग शिविरों का सफल आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन, पटना द्वारा विभिन्न माध्यमों यथा प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया, होर्डिंग-फ्लेक्स सहित सभी माध्यमों से सहयोग शिविर स्थलों, निःशुल्क हेल्पलाईन 1100 एवं ऑनलाईन परिवाद दर्ज करने हेतु सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) का वृहत प्रचार-प्रसार किया गया है। परिवादों के निष्पादन हेतु सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के भीतर इसका निष्पादन सुनिश्चित कर सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। 

जिलाधिकारी ने कहा कि अगला सहयोग शिविर 16 जून, 2026 को पटना जिला के 41 ग्राम पंचायतों और 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भी वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निदेशों के अनुरूप हर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासन के लिए जनता की संतुष्टि सर्वोपरि है। पटना जिला में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए जन-कार्यों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सरकार की लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।
#SahyogShivir
#PublicWelfare
#PublicService
#GoodGovernance
#SahyogHelpline
#Helpline1100
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
PIB in Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar 
Home Department, Govt. of Bihar 
Rural Development Department, Government of Bihar 
City of Patna - PMC 
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

सरकार के आदेश के अनुसार पटना जिला में आज दिनांक 2 जून, 2026 को 23 प्रखंडों के 41 ग्राम पंचायतों एवं 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित 26 स्थलों (कुल 67 स्थलों) पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में हजारों की संख्या में आम लोग भाग ले रहे हैं तथा सरकार की सैकड़ों लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से लोगों के जीवन-स्तर में आए सकारात्मक परिवर्तन एवं सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण पर प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं। राज्य सरकार के आदेश के आलोक में माननीय प्रभारी मंत्री, पटना जिला-सह-उप मुख्यमंत्री, बिहार श्री विजय कुमार चौधरी ने नौबतपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत खजुरी में आयोजित शिविर में भाग लिया। उन्होंने शिविर स्थल पर 19 विभागों द्वारा लगाए गए जनोपयोगी काउन्टर का निरीक्षण किया तथा लोगों से फीडबैक भी लिया। माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, बासगीत पर्चा, यूनिक डिसएबिलिटि कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राशन कार्ड, बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना, बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण योजना के अंतर्गत श्रम कार्ड सहित सरकार की जनहित की विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को राशि के समतुल्य सांकेतिक चेक, स्वीकृति पत्र आदि प्रदान किया गया। माननीय प्रभारी मंत्री ने सरकार की सोच को ठोस एवं मुकम्मल तरीके से सहयोग शिविरों के माध्यम से धरातल पर सफलतापूर्वक उतारने के लिए जिलाधिकारी, पटना; वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना एवं उनकी सम्पूर्ण टीम को बधाई दिया। साथ ही उन्होंने सरकार के इस प्रयास में आम लोगों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त होने पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार द्वारा सफलतापूर्वक लागू किया गया ‘जीविका’ मॉडल, बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम, बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम सहित अनेक योजनाएं एवं कार्यक्रम राज्य ही नहीं देशभर में प्रसिद्ध है। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में निरंतरता है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार सरकार माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा विकास के बताए रास्तों पर ही चल रही है। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि योजनाओं की सफलता के लिए अधिकतम जन-भागीदारी आवश्यक है और आज उन्हें यह देखकर काफी खुशी हो रही है कि लोग जनहित की योजनाओं में स्व-प्रेरणा से एवं सहर्ष अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि पूरी सरकार आपके द्वार है। सरकार के सभी विभागों के अधिकारी आपके पास आए हैं। आप इसका भरपूर लाभ उठाएँ तथा सहयोग शिविरों के माध्यम से अपनी समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान पाएँ। सरकार के आदेश के आलोक में प्रभारी सचिव, पटना जिला-सह-प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार श्री विनय कुमार ने नगर परिषद, सम्पतचक के श्याम वाटिका सामुदायिक केन्द्र, सोहगी मोड़; नगर परिषद, फुलवारी शरीफ के उच्च विद्यालय (वार्ड नं0-10) एवं नगर पंचायत, पुनपुन स्थित सामुदायिक भवन (नगर पंचायत कार्यालय के समीप) स्थलों पर आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया तथा लोगों से सुझाव एवं फीडबैक लिया। प्रभारी सचिव ने कहा कि शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। लोग काफी खुश हैं। बेहतरीन प्रबंध के लिए जिलाधिकारी, पटना एवं उनकी सम्पूर्ण टीम बधाई के पात्र हैं। आयुक्त, पटना प्रमंडल, पटना श्री मयंक वरवड़े ने पटना नगर निगम के बाँकीपुर अंचल के वार्ड नं. 36 वैशाली गोलम्बर के समीप आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित किया तथा सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में सुझाव लिया। आमजन द्वारा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं सहयोग शिविरों के उत्कृष्ट आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। आयुक्त ने शिविरों के बेहतर संचालन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों के अनुसार सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा 30 दिनों के अंदर निष्पादन अनिवार्य रूप से किया जाएगा। जिलाधिकारी, पटना ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेश का अनुपालन करते हुए 19 मई से पटना जिला में सहयोग शिविरों का शुभारंभ हुआ है। उस दिन यह 41 ग्राम पंचायतों में आयोजित किया गया था। राज्य सरकार के आदेश के आलोक में अब सहयोग शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायतों के साथ-साथ नगर निकायों में भी हो रहा है। आज यह 41 ग्राम पंचायतों के साथ-साथ पटना जिला के 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित 26 स्थानों पर लगाया जा रहा है। उन्होंने माननीय प्रभारी मंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय प्रभारी मंत्री के मार्ग-दर्शन से हमसब में असीम ऊर्जा का संचार होता है तथा जनहित के कार्यों को सुगमतापूर्वक करने में सहायता मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रभारी सचिव महोदय एवं प्रमंडलीय आयुक्त महोदय द्वारा भी सहयोग शिविरों का अनुश्रवण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि वे भी नौबतपुर, संपतचक, फुलवारी, पुनपुन सहित अनेक स्थानों पर शिविर स्थलों का निरीक्षण किए हैं। शिविर स्थलों पर मे आई हेल्प यू काउंटर सहित 19 विभागों का काउन्टर लगाया गया है जहाँ आम जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने में जिला प्रशासन द्वारा सहायता उपलब्ध करायी जा रही है। हर शिविर स्थल पर जिला स्तर से एक वरीय पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर हर महीने के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को रोस्टर के अनुसार पटना जिला के सभी 309 पंचायतों एवं शहरी वार्डों में आयोजित किया जाएगा। सरकार के द्वारा दिए गए दिशा-निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान, जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत लोगों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करने तथा उन्हें गरिमामय जीवन यापन करने हेतु बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सहयोग शिविरों का सफल आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन, पटना द्वारा विभिन्न माध्यमों यथा प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया, होर्डिंग-फ्लेक्स सहित सभी माध्यमों से सहयोग शिविर स्थलों, निःशुल्क हेल्पलाईन 1100 एवं ऑनलाईन परिवाद दर्ज करने हेतु सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) का वृहत प्रचार-प्रसार किया गया है। परिवादों के निष्पादन हेतु सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। परिवाद दर्ज करने की तिथि से 30 दिनों के भीतर इसका निष्पादन सुनिश्चित कर सहयोग पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि अगला सहयोग शिविर 16 जून, 2026 को पटना जिला के 41 ग्राम पंचायतों और 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भी वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निदेशों के अनुरूप हर व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासन के लिए जनता की संतुष्टि सर्वोपरि है। पटना जिला में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए जन-कार्यों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सरकार की लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। #SahyogShivir #PublicWelfare #PublicService #GoodGovernance #SahyogHelpline #Helpline1100 Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Rural Development Department, Government of Bihar City of Patna - PMC Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

Patna, Bihar | Jun 2, 2026

जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर पटना के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में नियमित तौर पर मल्टी-एजेंसी अतिक्रमण-उन्मूलन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आज अतिक्रमणकारियों से ‌‌₹ 75,700/- जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों को प्रभावी ढंग से एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव चलाने तथा आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध अनिवार्य तौर पर प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है।
#traffic 
#Encroachment
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
PIB in Bihar 
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar 
City of Patna - PMC 
Patna Smart City Limited 
Patna Police 
Patna Traffic police

जिलाधिकारी, पटना के निदेश पर पटना के विभिन्न शहरी क्षेत्रों में नियमित तौर पर मल्टी-एजेंसी अतिक्रमण-उन्मूलन विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आज अतिक्रमणकारियों से ‌‌₹ 75,700/- जुर्माना वसूला गया। अधिकारियों को प्रभावी ढंग से एन्टी-इंक्रोचमेंट ड्राईव चलाने तथा आदतन अतिक्रमणकारियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध अनिवार्य तौर पर प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया है। #traffic #Encroachment Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar City of Patna - PMC Patna Smart City Limited Patna Police Patna Traffic police

Patna, Bihar | Jun 2, 2026

जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में प्रगति तथा दिनांक 16 जून, 2026 को आयोजित होने वाले  अगले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। पदाधिकारियों को जन-शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने तथा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

विदित हो कि दिनांक 2 जून, 2026 को पटना जिला के 23 प्रखंडों के 41 ग्राम पंचायतों एवं 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित 26 स्थलों (कुल 67 स्थानों) पर सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया।  १९ मई को भी 41 ग्राम पंचायतों में शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया था।ज़िलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविरों में कई हजार लोगों ने भाग लिया और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाया। आम जनता काफी प्रसन्न है। ज़िलाधिकारी ने लोगों ने आगे भी सहयोग शिविर में भाग लेकर सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि अगला सहयोग शिविर 16 जून, 2026 को पटना जिला के 41 ग्राम पंचायतों और 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भी वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निदेशों के अनुरूप हर व्यवस्था की जा रही है। आज सायंकाल इसकी समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासन के लिए जनता की संतुष्टि सर्वोपरि है। पटना जिला में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए जन-कार्यों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सरकार की लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के आलोक में पटना जिला में भी ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन-समस्याओं के त्वरित तथा प्रभावी समाधान हेतु 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में लोगों द्वारा सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का विधिवत समाधान कर आवेदकों को 30 दिनों के अंदर लिखित रूप से सूचना दी जाएगी। 

ज़िलाधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु सहयोग शिविरों का आयोजन अब ग्राम पंचायतों के साथ-साथ नगर निकायों के वार्डों में भी किया जा रहा है।

जिला प्रशासन, पटना की जनता से अपीलः अब आपको सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा बल्कि अधिकारी आपके द्वार आएंगे। सहयोग शिविर में आप अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचें और अपनी समस्या का समाधान पाएं। इसके बारे में अपने परिवार और परिचितों को भी जानकारी दें।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि शिविर स्थलों पर 19 विभागों के काउन्टर के साथ-साथ मे आई हेल्प यू काउन्टर भी लगाया जाता है जहाँ आम जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने में जिला प्रशासन द्वारा सहायता उपलब्ध करायी जाती है। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है ताकि लोग इसका लाभ उठाएं।

ज़िलाधिकारी द्वारा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविरों के आयोजन का अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों को शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

==================
सहयोग शिविर आयोजन तिथि से 30 दिन पूर्व से आमजन के लिए आवेदन देने की व्यवस्थाः ज़िलाधिकारी ने निदेश दिया है कि संबंधित नियंत्री पदाधिकारी अपने स्तर से लोगों से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु सहयोग शिविर की निर्धारित तिथियों के लिए तीस दिन पूर्व से ही आयोजन स्थल पर आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु कर्मियों के माध्यम से आमजन से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।
====================

शिविर के बारे में जानकारी

स्थानः पंचायत सरकार भवन/नगर क्षेत्र के वार्ड का कोई सरकारी भवन/निकटवर्ती सार्वजनिक स्थल

दिनांकः 19.05.2026 (मंगलवार) से शुभारंभ हुआ है, प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को होगा 

समयः सुबह 10ः00 बजे से
==================

निःशुल्क हेल्पलाइनः 1100 (सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी के लिए 8 बजे सुबह 8 बजे शाम तक संपर्क किया जा सकता है)

कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज करेंः सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) पर
==================

ज़िलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्या के त्वरित निराकरण के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं सक्रिय है। इसके लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के लिए पटना जिलांतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्य-स्थल/कार्यालय कक्ष में निर्धारित अवधि में मिल रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर भी सबका सम्मान, जीवन आसान के संकल्प को धरातल पर उतारने तथा “आपकी सरकार, आपके द्वार” संकल्पना के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है। इसके तहत आम नागरिकों को अपनी समस्या, शिकायत एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने तथा उसके द्रुत एवं प्रभावी समाधान का प्रावधान है। अब जनता की हर समस्या का समाधान उनके ग्राम पंचायत/शहरी वार्ड में ही होगा। सभी विभागों के अधिकारी ग्राम पंचायत/शहरी वार्ड में एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। लोगों की समस्याओं की सम्मानपूर्वक सुनवाई तथा उसका समयबद्ध समाधान किया जाएगा।

ज़िलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निवारण अपरिहार्य है तथा जनता की संतुष्टि अनिवार्य है। परिवादों के सिर्फ निष्पादन से काम नहीं चलेगा। पदाधिकारीगण इसे विशेष रुचि लेकर सुनिश्चित करेंगे।
#SahyogShivir
#PublicWelfare
#PublicService
#GoodGovernance
#SahyogHelpline
#Helpline1100
Samrat Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar 
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India 
PIB in Bihar 
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar  
Home Department, Govt. of Bihar 
Social Welfare Department, Government of Bihar 
City of Patna - PMC 
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

जिला पदाधिकारी, पटना द्वारा सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन में प्रगति तथा दिनांक 16 जून, 2026 को आयोजित होने वाले अगले सहयोग शिविर की तैयारियों की समीक्षा की गई एवं अद्यतन स्थिति का जायजा लिया गया। पदाधिकारियों को जन-शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान करने तथा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। विदित हो कि दिनांक 2 जून, 2026 को पटना जिला के 23 प्रखंडों के 41 ग्राम पंचायतों एवं 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित 26 स्थलों (कुल 67 स्थानों) पर सहयोग शिविर का सफल आयोजन किया गया। १९ मई को भी 41 ग्राम पंचायतों में शिविरों को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया था।ज़िलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविरों में कई हजार लोगों ने भाग लिया और सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठाया। आम जनता काफी प्रसन्न है। ज़िलाधिकारी ने लोगों ने आगे भी सहयोग शिविर में भाग लेकर सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि अगला सहयोग शिविर 16 जून, 2026 को पटना जिला के 41 ग्राम पंचायतों और 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों के लिए चिन्हित स्थलों पर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए भी वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है तथा सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निदेशों के अनुरूप हर व्यवस्था की जा रही है। आज सायंकाल इसकी समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासन के लिए जनता की संतुष्टि सर्वोपरि है। पटना जिला में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करते हुए जन-कार्यों के प्रति संवेदनशीलता के साथ सरकार की लोक-कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के आलोक में पटना जिला में भी ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ के संकल्प को धरातल पर उतारने एवं जन-समस्याओं के त्वरित तथा प्रभावी समाधान हेतु 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों में लोगों द्वारा सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की जा रही है। ज़िलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का विधिवत समाधान कर आवेदकों को 30 दिनों के अंदर लिखित रूप से सूचना दी जाएगी। ज़िलाधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जन शिकायतों के प्रभावी समाधान हेतु सहयोग शिविरों का आयोजन अब ग्राम पंचायतों के साथ-साथ नगर निकायों के वार्डों में भी किया जा रहा है। जिला प्रशासन, पटना की जनता से अपीलः अब आपको सरकारी दफ्तर का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा बल्कि अधिकारी आपके द्वार आएंगे। सहयोग शिविर में आप अधिक-से-अधिक संख्या में पहुँचें और अपनी समस्या का समाधान पाएं। इसके बारे में अपने परिवार और परिचितों को भी जानकारी दें। ज़िलाधिकारी ने कहा कि शिविर स्थलों पर 19 विभागों के काउन्टर के साथ-साथ मे आई हेल्प यू काउन्टर भी लगाया जाता है जहाँ आम जनता को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने में जिला प्रशासन द्वारा सहायता उपलब्ध करायी जाती है। शिविर के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए वरीय पदाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को सहयोग शिविरों के आयोजन के संबंध में सघन जन-जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया गया है ताकि लोग इसका लाभ उठाएं। ज़िलाधिकारी द्वारा बैठक में अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत शिविरों के आयोजन का अनुश्रवण करने के लिए निर्देशित किया गया। प्रतिनियुक्त वरीय अधिकारियों को शिविरों का सफल आयोजन कर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। ================== सहयोग शिविर आयोजन तिथि से 30 दिन पूर्व से आमजन के लिए आवेदन देने की व्यवस्थाः ज़िलाधिकारी ने निदेश दिया है कि संबंधित नियंत्री पदाधिकारी अपने स्तर से लोगों से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु सहयोग शिविर की निर्धारित तिथियों के लिए तीस दिन पूर्व से ही आयोजन स्थल पर आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करने हेतु कर्मियों के माध्यम से आमजन से आवेदन/परिवाद पत्र प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। मौके पर भी आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। ==================== शिविर के बारे में जानकारी स्थानः पंचायत सरकार भवन/नगर क्षेत्र के वार्ड का कोई सरकारी भवन/निकटवर्ती सार्वजनिक स्थल दिनांकः 19.05.2026 (मंगलवार) से शुभारंभ हुआ है, प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को होगा समयः सुबह 10ः00 बजे से ================== निःशुल्क हेल्पलाइनः 1100 (सहयोग शिविर से संबंधित जानकारी के लिए 8 बजे सुबह 8 बजे शाम तक संपर्क किया जा सकता है) कभी भी ऑनलाइन परिवाद दर्ज करेंः सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) पर ================== ज़िलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्या के त्वरित निराकरण के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं सक्रिय है। इसके लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं। राज्य सरकार के आदेशानुसार सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘‘सबका सम्मान-जीवन आसान’’ (Ease of living) के तहत नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाईयों को कम कर उनके जीवन को और आसान बनाने के लिए पटना जिलांतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों द्वारा आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं जिला के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्य-स्थल/कार्यालय कक्ष में निर्धारित अवधि में मिल रहे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर भी सबका सम्मान, जीवन आसान के संकल्प को धरातल पर उतारने तथा “आपकी सरकार, आपके द्वार” संकल्पना के क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण क़दम है। इसके तहत आम नागरिकों को अपनी समस्या, शिकायत एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने तथा उसके द्रुत एवं प्रभावी समाधान का प्रावधान है। अब जनता की हर समस्या का समाधान उनके ग्राम पंचायत/शहरी वार्ड में ही होगा। सभी विभागों के अधिकारी ग्राम पंचायत/शहरी वार्ड में एक ही स्थान पर उपलब्ध रहेंगे। लोगों की समस्याओं की सम्मानपूर्वक सुनवाई तथा उसका समयबद्ध समाधान किया जाएगा। ज़िलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निवारण अपरिहार्य है तथा जनता की संतुष्टि अनिवार्य है। परिवादों के सिर्फ निष्पादन से काम नहीं चलेगा। पदाधिकारीगण इसे विशेष रुचि लेकर सुनिश्चित करेंगे। #SahyogShivir #PublicWelfare #PublicService #GoodGovernance #SahyogHelpline #Helpline1100 Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India PIB in Bihar Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar Social Welfare Department, Government of Bihar City of Patna - PMC Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar

Patna, Bihar | Jun 2, 2026

माननीय प्रभारी मंत्री, पटना जिला-सह-उप मुख्यमंत्री, बिहार श्री विजय कुमार चौधरी द्वारा पटना जिला में आयोजित सहयोग शिविर में संबोधन
#SahyogShivir
#PublicWelfare
#PublicService
#GoodGovernance
#SahyogHelpline
#Helpline1100
Samrat Choudhary 
Vijay Kumar Choudhary 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
PIB in Bihar 
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India

माननीय प्रभारी मंत्री, पटना जिला-सह-उप मुख्यमंत्री, बिहार श्री विजय कुमार चौधरी द्वारा पटना जिला में आयोजित सहयोग शिविर में संबोधन #SahyogShivir #PublicWelfare #PublicService #GoodGovernance #SahyogHelpline #Helpline1100 Samrat Choudhary Vijay Kumar Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar PIB in Bihar Ministry of Information & Broadcasting, Government of India

Patna, Bihar | Jun 2, 2026

रातों रात वायरल हुआ सोनू राजा का कॉमेडी वीडियो | Sonu Raja | #singersonu_raja #viral #news #bhojouri #comedy - Patna Rural News