बांधवगढ़: एनएच-43 के अधूरे ओवरब्रिजों पर बड़ी कार्रवाई, टीबीसीएल दो साल के लिए नॉन-परफॉर्मर घोषित
उमरिया जिले में नेशनल हाईवे-43 पर निर्माणाधीन चार ओवरब्रिजों का काम लंबे समय से अधूरा रहने पर बड़ी कार्रवाई की गई है। निर्माण एजेंसी तिरुपति बिल्डकॉन कंस्ट्रक्शन लिमिटेड यानी टीबीसीएल को नॉन-परफॉर्मर घोषित कर दिया गया है। एमपी आरडीसी के अनुसार कंपनी को कई बार नोटिस और चेतावनी दी गई, लेकिन निर्माण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई।dm ने किया ब्लैकलिस्टेड