बांका: बेलारी गांव में युवक ने वृद्ध माता-पिता पर लाठी-डंडे से हमला किया, थाने में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Dec 21, 2024 बेलारी गांव के युवक ब्रजेश दास ने अपने वृद्ध मां गौरी देवी और पिता बाटेश्वर दास को गाली गलौज करते हुए लाठी डंटा के साथ मारपीट की। घटना शनिवार दोपहर 1:00 बजे की है। घटना के बाद पीड़ित महिला गौरी देवी अपने पति बाटेश्वर दास के साथ थाना पहुंचकर अपने ही छोटे पुत्र ब्रजेश दास के विरुद्ध शिकायत कर कारवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।