बांका: लाखा गांव में घरेलू विवाद में महिला पर ससुर और देवर ने लाठी-डंडे से हमला किया, थाने में मामला दर्ज
Banka, Banka | Dec 21, 2024 लाखा गांव में घरेलू विवाद में महिला सुष्मिता भारती को उसके ही ससुर शंकर प्रसाद सिंह और पति के बड़े भाई रामजीवन सिंह ने घर में घुसकर गाली गलौज करते हुए लाठी डंटा के साथ मारपीट की। घटना के बाद शनिवार दोपहर 12:00 बजे सुष्मिता भारती थाना पहुंचकर अपने ही ससुर और पति के बड़े भाई के विरुद्ध केस दर्ज कराई है। पुलिस शिकायतो के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।