शहर के चंद्रपुरा क्षेत्र स्थित ओखा बाबूजी मंदिर के पास एक बावड़ी में 55 वर्षीय गोपाल सोलंकी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंगलवार रात स्थानीय लोगों ने बावड़ी में शव तैरता देखा और पुलिस को सूचना दी। नई आबादी थाना पुलिस तथा नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला।