🚨 पटियाला में खूंखार पिटबुल का हमला, मकान देखने पहुंचे दंपति घायल
पटियाला में मकान देखने पहुंचे एक दंपति पर पालतू पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दंपति प्रॉपर्टी डीलर के साथ मकान देखने पहुंचे थे। जैसे ही दरवाजा खोला गया, पिटबुल बाहर निकल आया और महिला पर हमला कर दिया।
महिला को बचाने पहुंचे पति पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। दोनों के शरीर पर कई जगह चोटें और काटने के निशान बताए जा रहे हैं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए पहुंचे और लाठी-डंडों समेत अन्य सामान से कुत्ते को हटाने की कोशिश की। काफी देर बाद कुत्ता वहां से भागा।
घायल दंपति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
⚠️ वीडियो बेहद विचलित करने वाला हो सकता है। दर्शक अपनी जिम्मेदारी पर देखें।
#Patiala #PitbullAttack #PunjabNews #DogAttack #ViralVideo PatialaNews BreakingNews BadayunTaajaNews
Budaun, Budaun | Aug 13, 2026