➡️ सेवा संकल्प अभियान 2026 : कहानी सेवा की
➡️ मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की कहानी
मध्यप्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए है। इसमें 18 से 45 वर्ष के युवाओं को नया उद्योग (50 हजार से 50 लाख तक) और सेवा/व्यवसाय (50 हजार से 25 लाख तक) शुरू करने के लिए बिना गारंटी का बैंक ऋण दिया जाता है। शासन द्वारा 3 प्रतिशत वार्षिक ब्याज अनुदान 7 वर्ष तक और ऋण गारंटी शुल्क वहन किया जाता है।
लाभार्थी की कहानी
श्री भगवान सिंह दांगी, को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना हार्डवेयर/किराना शॉप का व्यवसाय शुरू करने में मददगार साबित हुई है। इसके माध्यम से वे स्वयं तो स्वावलंबी बने ही, साथ ही 2 अन्य व्यक्तियों को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। श्री दांगी ने किराना शॉप हेतु योजना अंतर्गत 3.00 लाख रुपये का ऋण लेकर व्यवसाय शुरू किया। बैंक ऑफ इंडिया शाखा सागर से उन्हें यह ऋण प्राप्त हुआ। श्री भगवान सिंह का कहना है कि इस व्यवसाय को शुरू करने में जिला उद्योग केन्द्र के अधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। उन्हें समाचार पत्र के माध्यम से योजना की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र सागर में संपर्क किया। कार्यालय की महाप्रबंधक द्वारा योजना की जानकारी दी गई। विभाग के माध्यम से 4.50 लाख रुपये का प्रकरण तैयार कर बैंक ऑफ इंडिया शाखा सागर को प्रेषित किया गया, जिसमें उनका अंशदान 80,000 रुपये था। ऑनलाइन प्रकरण भेजने के उपरांत बैंक ने ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया।
इस व्यवसाय से उन्हें प्रतिमाह 25 हजार रुपये की आमदनी हो रही है और बैंक की किश्तें भी नियमित जमा कर रहे हैं। उनका कार्य सागर के अलावा भोपाल, जबलपुर जिलों तक विस्तारित है। श्री भगवान सिंह दांगी ने कहा इस व्यवसाय को शुरू करने में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना काफी मददगार साबित हुई है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।
#jansamparkMP #sagar
31 views | Sagar, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026