करौं: गुजरात से काम कर वापस घर लौटने के दौरान करौं के मांझीडीह गांव के युवक की ट्रेन के चपेट में आने से दर्दनाक मौत,शोक की लहर
Karon, Deoghar | Jun 28, 2026 करौं प्रखंड के मांझीडीह गांव में मातम का माहौल है। गुजरात से मजदूरी कर घर लौट रहे युवक विजय महतो (पिता प्रयाग महतो) की सीतारामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन रुकने के दौरान वे पानी लेने उतरे और वापस चढ़ते समय अचानक ट्रेन चल पड़ी, जिससे वे नीचे गिरकर कट गए। मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।