2 नवंबर को पतंजलि विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह में आ रही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। शुक्रवार रात 9 बजे से SSP परमेंद्र डोबाल के आदेश पर जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तमाम होटल धर्मशालाओं में ठहरने वालों पर जहां पुलिस की नजर है वही संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।