बीते दिनों हरिद्वार शहर में जगह-जगह से पकड़े गए दर्जन भर सांपों को शुक्रवार शामपुर के जंगलों में छोड़ दिया गया। इनमें से कई जहरीली प्रजाति के सांप रहे जिन्हें आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर जंगलों में छोड़ा गया है। वन विभाग के अनुसार सांपों के निकलने में अब कमी आ रही है क्योंकि सर्दी का मौसम शुरू हो गया है फिर भी लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है।