मंडी: शिवरात्रि के समापन पर माधवराय मंदिर से निकली अंतिम जलेब, राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की समापन समारोह की अध्यक्षता
Mandi, Mandi | Mar 15, 2024 शिवरात्रि महोत्सव की अंतिम जलेब (शोभायात्रा) शुक्रवार को रियासतकालीन राजदेवता माधवराय की अगुवाई में शाही अंदाज में निकली। जलेब में राज देवता माधवराय की पालकी के साथ एक दर्जन से अधिक देव रथ साथ चले। देवी-देवताओं की विदाई के साथ शुक्रवार को सात दिवसीय मंडी महाशिवरात्रि महोत्सव 2024 का समापन हो गया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने समापन समारोह की अध्यक्षता की।