मंडी: सेरी मंच पर स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को मिला माण्डव ब्रांड नाम, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने किया विमोचन
Mandi, Mandi | Mar 15, 2024 मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा है कि स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए जून माह तक सुपर ब्रांड ऑफ हिमाचल लॉन्च होगा। इसमें स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार सबसे अच्छे उत्पादों का चयन किया जाएगा। चयनित उत्पादों की ब्रांडिंग, ऑनलाइन और ऑफलाइन बिक्री को प्रोत्साहित करने के लिए प्रोफेशनल एजेंसी को हायर किया जा रहा है।