पथरगामा: पथरगामा में एनजीटी प्रतिबंध के बावजूद सनातन बालू घाट से अवैध बालू परिवहन धड़ल्ले से जारी
झारखंड सरकार के द्वारा 10 जून से 15 अक्टूबर तक बालू खनन और परिवहन पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूदगामा थाना क्षेत्र के सनातन बालू घाट से अवैध बालू परिवहन जारी रहने का मामले सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात के समय दर्जनों ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू की ढुलाई धड़ल्ले से जारी है।