बिजनौर: बिजनौर में कोर्ट ने दहेज हत्या के मामले में पति को सुनाई उम्र कैद, 50 हजार का जुर्माना भी लगाया
Bijnor, Bijnor | Jul 4, 2026 बिजनौर में आज शनिवार को शाम करीब 4 बजे मिली जानकारी के अनुसार नगीना कोर्ट ने 7 साल पुराने दहेज हत्याकांड में पति को को दोषी पाते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई है। मुरादाबाद के ढिलारी निवासी तौफीक ने अफजलगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कहा था कि निकाह घटना से 14 महीने पहले अफजलगढ़ की जयनगर में हिफिजुरर्रहमान से उन्होंने बेटी का विवाह किया था।