मंदसौर: महू-नीमच हाइवे स्थित वृंदावन ढाबे के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी हुए घायल, केस दर्ज
मंदसौर | ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। वायडी नगर पुलिस के अनुसार अज्ञात ट्रक ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बालकदास पिता मदनदास बैरागी व उसकी पत्नी कविता घायल हो गए। ये घटनाक्रम महू-नीमच हाइवे स्थित वृंदावन ढाबे के पास का है। पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।