कन्नौज: कन्नौज में ट्रक-टैंकर की टक्कर में 2 की मौत, ऑयल टैंकर का केबिन टूटकर गिरा, चालक-कंडक्टर की मौत, तीन घायल
कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र में बीती रात ट्रक और टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें टैंकर का केबिन टूटकर अलग जा गिरा। इस हादसे में टैंकर के ड्राइवर और हेल्पर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रक ड्राइवर समेत तीनो घायल हो गए। जिन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। ये हादसा गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर समधन और मलिकपुर कस्बे की बीच हुआ है