बड़हिया: बड़हिया में सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत, ट्रक से हुई थी टक्कर
रविवार को बड़हिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या तीन के रहने वाले सुरेश महतों के पुत्र चिंटू कुमार की सड़क हादसे भी मौत हो गई. अपराह्न 4 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया. बेगूसराय जिला के सिंघौल थाना क्षेत्र में बाइक की ट्रक से टक्कर हो गई. मृतक बाइक चालक अपनी मां को लेकर बहन के घर लाखो जा रहा था.